डॉल्फिन फ्रेंड्स पहल (Dolphin Friends Initiative)

डॉल्फिन फ्रेंड्स पहल (Dolphin Friends Initiative)

EXAM RELAVANCE
प्रारंभिक परीक्षा (PT)मुख्य परीक्षा (MAINS)
राष्ट्रीय मह:त्व की समसामयिक घटनाएँभूगोल एवं पर्यावरणGS Paper 3: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी    
टॉपिक के संभावित मुख्य परीक्षा प्रश्न – प्रश्न : डॉल्फिन फ्रेंड्स पहल पहल के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: यह पहल गंगा नदी डॉल्फिन के संरक्षण हेतु सामुदायिक स्वयंसेवी नेटवर्क है।इसका उद्देश्य केवल डॉल्फिन की गणना करना है, नदी पारिस्थितिकी से इसका संबंध नहीं है।इसमें स्थानीय मछुआरों और नाविकों को प्रमुख हितधारक के रूप में शामिल किया जाता है। कौन-सा/से कथन सही है/हैं? (A) केवल 1 और 2 (B) केवल 1 और 3 (C) केवल 2 और 3 (D) 1, 2 और 3

संदर्भ (Context)

  • प्रयागराज वन विभाग ने गंगा नदी डॉल्फिन (Gangetic River Dolphin) के संरक्षण हेतु “डॉल्फिन फ्रेंड्स” नामक स्वयंसेवी नेटवर्क शुरू किया है।
  • उद्देश्य: सामुदायिक भागीदारी और नियमित नदी निगरानी के माध्यम से संरक्षण मजबूत करना।

डॉल्फिन फ्रेंड्स पहल क्या है?

  • यह एक समर्पित सामुदायिक स्वयंसेवी नेटवर्क है।
  • इसमें स्थानीय नागरिकों को जोड़कर डॉल्फिन की गतिविधि, प्रजनन, आवास व नदी की स्थिति की निगरानी की जाती है।

मुख्य उद्देश्य (Objectives)

  • गंगा नदी डॉल्फिन की सुरक्षा, निगरानी और संरक्षण
  • मानसून (Breeding Season) में विशेष सतर्कता।
  • स्थानीय समुदायों में जागरूकता फैलाना
  • Participatory Conservation Model को बढ़ावा देना।
  • डॉल्फिन के आवास क्षेत्रों (Habitats) की पहचान व संरक्षण।

प्रमुख विशेषताएँ (Key Features)

 सामुदायिक भागीदारी

  • मछुआरे, नाविक और स्थानीय लोग प्रमुख हितधारक
  • समुदाय आधारित संरक्षण → Bottom-up approach

मौसमी निगरानी

  • मानसून में निगरानी तेज की जाती है।
  • कारण: यह डॉल्फिन का संवेदनशील प्रजनन समय होता है।

वैज्ञानिक सहयोग

  • शोधार्थी, शिक्षक, पर्यावरण विशेषज्ञ शामिल।
  • वैज्ञानिक प्रलेखन, डेटा संग्रह, जागरूकता अभियान मजबूत।

हॉटस्पॉट आधारित निगरानी

  • प्रमुख डॉल्फिन आवासों में नियमित रिपोर्टिंग।
  • निगरानी क्षेत्र: फाफामऊ, छटनाग, मेजा, प्रयागराज, पटना, फतेहपुर आदि।

 नियमित रिपोर्टिंग तंत्र

  • डॉल्फिन की संख्या, गतिविधि, खतरे और मानव हस्तक्षेप की रिपोर्ट तैयार।

महत्व (Significance)

  • गंगा डॉल्फिन Freshwater Ecosystem Health Indicator है।
  • डॉल्फिन की बढ़ती संख्या → पानी की गुणवत्ता सुधार और नदी स्वास्थ्य का संकेत।
  • यह पहल Project Dolphin जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर समर्थन देती है।
  • संरक्षण में स्थानीय आजीविका और पर्यावरण का संतुलन संभव बनाती है।

संरक्षण में योगदान (Expected Outcomes)

  • डॉल्फिन मृत्यु (bycatch, pollution) में कमी।
  • प्रजनन क्षेत्रों की बेहतर सुरक्षा।
  • अवैध शिकार और नदी प्रदूषण पर सामाजिक दबाव।
  • डेटा आधारित नीति निर्माण में सहायता।
  • समुदाय में नदी संरक्षण के प्रति दीर्घकालिक जिम्मेदारी विकसित।

निष्कर्ष (Conclusion)

  • डॉल्फिन फ्रेंड्स पहल community-driven conservation का अच्छा उदाहरण है।
  • यह नदी पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करते हुए गंगा डॉल्फिन जैसी लुप्तप्राय प्रजाति के संरक्षण को मजबूत कर सकती है।