Santiaguito Volcano

Santiaguito Volcano

सैंटियागुइटो ज्वालामुखी (Santiaguito Volcano)

EXAM RELAVANCE
प्रारंभिक परीक्षा (PT)मुख्य परीक्षा (MAINS)
राष्ट्रीय मह:त्व की समसामयिक घटनाएँ भौतिक भूगोल एवं विश्व का भूगोलGS Paper 1: भौतिक भूगोल एवं विश्व का भूगोल GS Paper 3:आपदा प्रवंधन
टॉपिक के संभावित मुख्य परीक्षा प्रश्न – ज्वालामुखीय विस्फोट से उत्पन्न प्रमुख आपदाएँ कौन-कौन सी हैं? मानव जीवन और पर्यावरण पर इनके प्रभावों का विश्लेषण कीजिए।    (250 शब्द)

संदर्भ (Current Affairs)

  • हाल ही में ग्वाटेमाला के सैंटियागुइटो ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ, जिससे पर्वतारोहियों को क्षेत्र से भागना पड़ा। विस्फोट के दौरान चट्टानों का उछलना, राख और धुएं का फैलाव देखा गया।

स्थान (Location)

  • सैंटियागुइटो ज्वालामुखी पश्चिमी ग्वाटेमाला (Guatemala) में स्थित है।
  • यह Quetzaltenango शहर के पास स्थित है।
  • यह क्षेत्र Central America में आता है।

 ज्वालामुखी की विशेषताएँ (Key Features)

  • यह एक Active Volcano (सक्रिय ज्वालामुखी) है।
  • यह एक Lava Dome Complex है।
  • इसका निर्माण वर्ष 1902 में हुआ था।
  • इसका निर्माण Santa Maria Volcano के बड़े विस्फोट के बाद हुआ।

लावा डोम (Lava Dome) क्या होता है?

  • Lava Dome ज्वालामुखी के मुख पर बनने वाली गाढ़े (viscous) लावा की गोलाकार संरचना होती है।
  • इसमें लावा तेजी से नहीं बहता, बल्कि ढेर की तरह जमता जाता है।
  • Lava Dome वाले ज्वालामुखी अक्सर अचानक विस्फोटक (explosive) बन जाते हैं।

विस्फोट के प्रभाव (Volcanic Hazards)

सैंटियागुइटो में विस्फोट के दौरान निम्न खतरे उत्पन्न हो सकते हैं:

1. राख (Volcanic Ash):श्वसन समस्याएँ ,खेती को नुकसान  और वायु यातायात बाधित

2. Pyroclastic Flow (ज्वालामुखीय प्रवाह):अत्यधिक गर्म गैस ,राख ,चट्टानें बहुत तेज गति से नीचे की ओर बहता है और अत्यंत विनाशकारी

3. Lava Flow: धीमी गति से बहने वाला पिघला लावा ,वनस्पति, बस्तियों और इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान

प्लेट टेक्टोनिक्स से संबंध

ग्वाटेमाला का क्षेत्र Pacific Ring of Fire के अंतर्गत आता है।

कारण:

  • यहाँ Cocos Plate का Caribbean Plate के नीचे Subduction (अधोक्षेपण) होता है।
  • Subduction Zone में ही अधिकांश Active Volcanoes पाए जाते हैं।